शक्ति राइज ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा संचालित निशुल्क सिलाई व ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र का भव्य समापन, बुआना जींद(हरियाणा) में प्रमाण पत्र वितरण और सम्मान समारोहबुआना जींद: महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, शक्ति राइज ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में चलाए जा रहे निःशुल्क प्रशिक्षण केंद्र (जैसे सिलाई) के तीन महीने के कोर्स का सफल समापन किया गया । 1 जुलाई से 30 सितंबर तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के पूर्ण होने पर बुआना जींद में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचीन परंपरा के अनुसार मंत्रोच्चारण के साथ हुआ, जिसने पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। इस अवसर पर, तीन महीने की कठिन मेहनत और लगन से कोर्स पूरा करने वाली सीखने वाली सभी लड़कियों और महिलाओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर, महिलाओं को कौशल प्रदान करने वाली सिलाई प्रशिक्षकों को भी उनके अतुलनीय योगदान के लिए सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।उपस्थित गणमान्य व्यक्ति और उद्बोधनसमारोह में शक्ति राइज ग्लोबल फाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती सुदेश शर्मा और सचिव श्री राजबीर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ ही गाँव की सरपंच महोदया मूर्ति देवी, सरपंच एसोसिएशन के प्रधान सुधीर जी व अन्य माताएं एवं बहनें, और कई विशेष अतिथिगण भी शामिल हुए।फाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती सुदेश शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा, “हमारा लक्ष्य केवल कौशल सिखाना नहीं है, बल्कि महिलाओं के भीतर आत्मविश्वास की शक्ति जगाना है, ताकि वे सम्मान के साथ अपना जीवन जी सकें और परिवार की आर्थिक मदद कर सकें। यह प्रमाण पत्र उनके नए सफ़र का पहला कदम है।” सचिव श्री राजबीर शर्मा ने सभी सफल प्रतिभागियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी और फाउंडेशन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।धूमधाम से संपन्न हुआ कार्यक्रमकार्यक्रम बहुत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी अतिथियों ने महिलाओं की लगन और फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण बना।अंत में, कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के जाप के साथ किया गया। यह सफल आयोजन फाउंडेशन की समाज सेवा और महिला उत्थान के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।





