सशक्तिकरण की नई उड़ान: रामराय जीन्द में शक्ति राइज ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा संचालित निशुल्क सिलाई और ब्यूटी पार्लर कोर्स का सफल समापन!शक्ति राइज ग्लोबल फाउंडेशन एक सामाजिक संस्था है जो महिला एवं बाल विकास के लिए समर्पित है । हमें यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि शक्ति राइज ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए आयोजित निःशुल्क सिलाई और ब्यूटी पार्लर कोर्स का सफल समापन गांव रामराय जींद, (हरियाणा) में 03 अक्टूबर को किया गया। ये 3 महीने के प्रशिक्षण कोर्स 1 जुलाई से 30 सितंबर तक चले, जिनमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की सैकड़ों महिलाओं ने हुनरमंद बनकर आत्मनिर्भरता की ओर पहला कदम बढ़ाया है। यह कार्यक्रम महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है। समापन समारोह का मुख्य आकर्षण सफलतापूर्वक कोर्स पूरा करने वाली सभी महिलाओं को प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) का वितरण रहा, जिसने उनके परिश्रम को एक नई पहचान दी।इसके साथ ही, महिलाओं को कौशल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली सभी शिक्षिकाओं को भी ‘सम्मान पत्र’ देकर सम्मानित किया गया। संस्था ने उनके समर्पण और उत्कृष्ट योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शक्ति राइज ग्लोबल फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सुदेश शर्मा जी व सचिव श्री राजबीर शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए रामराय गांव की सरपंच श्रीमती आरती देवी और पंच श्रीमती बबीता देवी भी उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी सफल प्रतिभागियों को उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएँ दीं और संस्था के प्रयासों की सराहना की। अध्यक्षा श्रीमती सुदेश शर्मा जी ने सभी को संस्था के कार्य और उद्देश्यों से अवगत करवाया और सभी को शुभकामनाएँ दी। सुदेश शर्मा जी ज्योतिष की अनेक विद्याओं में पारंगत और अधिवक्ता भी हैं पहले भी इनकी निस्वार्थ सेवाओं के लिए कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित की जा चुकी हैं। 2022 में अक्षय तृतीया के शुभअवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर के अध्यक्ष प्रोफेसर श्री नागेंद्र पांडे जी द्वारा उनकी “ज्योतिष विदुषी परिषद” नामक संस्था में निस्वार्थ भाव से लंबी समय अवधी तक ज्योतिष शास्त्र पढ़ाने के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया था। सुदेश शर्मा जी एक काउंसलर भी हैं, सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं कई सामाजिक संगठनों से जुड़ी हुई हैं। पिछले कई वर्षों से महिलाओं को जागरूक करने का कार्य कर रही हैं विशेष रूप से महिलाओं को शिक्षा को लेकर इन्होंने एक मिसाल कायम की है। ये महिलाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बन चुकी हैं। समारोह में सभी प्रशिक्षु (सीखने वाली) और प्रशिक्षिका (सिखाने वाली) महिलाओं के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोगों ने भी भाग लिया। शक्ति राइज ग्लोबल फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से महिलाओं को कौशल और सम्मान प्रदान कर उनके सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। सभी के सहयोग से समापन समारोह सफल रहा सभी ने प्रशिक्षुओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *