कुरुक्षेत्र में शक्ति राइज ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा तुलसी पूजन का सफल आयोजन कुरुक्षेत्र, 25 दिसंबर : शक्ति राइज़ ग्लोबल फाउंडेशनकि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एस्ट्रोलॉजर सुदेश शर्मा के नेतृत्व में तुलसी पूजन दिवस का भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में माताओं, बहनों व सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिनमें मुख्य रूप से संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदेश शर्मा के नेतृत्व में किरण, आयुषी, हरीश शर्मा, राजेश शर्मा, भान शर्मा, अमन, अर्चना, निशा, ऊषा, प्रियंका आदि कार्यक्रम में उपस्थित रही। शक्ति राइज ग्लोबल फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए कार्यरत है। संस्था द्वारा अनेक कार्य किये जा रहे हैं जो महिला सशक्तिकरण व बाल विकास के लिए समर्पित हैं जिनमें मुख्य रूप से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निशुल्क प्रशिक्षण केंद्रों का आयोजन, शिक्षा का प्रचार-प्रसार, जागरूक अभियान शिविर के माध्यम से बच्चों व महिलाओं को जागरूक करना व समय-समय पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करना रहा है ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके। सुदेश शर्मा ने बताया इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य केवल पूजन नहीं था, बल्कि भारतीय धर्म, संस्कृति और सभ्यता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। तुलसी केवल पौधा नहीं है यह हमारी सनातन संस्कृति की धुरी है। कार्यक्रम का मूल उद्देश्य माताओं और बहनों को धर्म चर्चा के माध्यम से धर्म में फैली विसंगतियों को दूर करने और मूल सनातन धर्म की शुद्धता को स्थापित करने के लिए प्रेरित करना था। नारी शक्ति ही देश की असली शक्ति है और हमारा लक्ष्य है कि वह अपनी धार्मिक विरासत को गर्व से अपनाए।



